सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Tata Steel and thyssenkrupp sign agreements to Joint Venture in Europe

Mumbai, June 30, 2018 Tata Steel and thyssenkrupp AG today signed definitive agreements to combine their European steel businesses in a 50/50 joint venture in a new company. This follows the signing of a Memorandum of Understanding in September 2017. The proposed new company, to be named thyssenkrupp Tata Steel BV, will be positioned as a leading pan European high quality flat steel producer with a strong focus on performance, quality and technology leadership. The joint venture is built on the strong foundations of common value systems and a long heritage in the industry. The transaction is subject to merger control clearance in several jurisdictions, including the European Union. Natarajan Chandrasekaran, Chairman of Tata Steel, said: “ The joint venture will create a strong pan European steel company that is structurally robust and competitive. This is a significant milestone for Tata Steel and we remain fully committed to the long-term interest of the joint venture com...

मेट्रो रेल प्रणाली में मानकीकरण और स्वदेशीकरण के लिए बनाई गई समिति

26 JUN 2018    देश के दस नगरों में 490 किलोमीटर की मेट्रो लाइनें चालू हैं। विभिन्न शहरों में 600 किलोमीटर से अधिक की मेट्रो रेल परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। आने वाले वर्षों में मेट्रो रेल क्षेत्र में काफी वृद्धि होगी। अगले कुछ वर्षों में 350 किलोमीटर से अधिकर मेट्रो रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा, क्योंकि और शहर विस्तार की योजना या मेट्रो रेल के नये निर्माण की योजना बना रहे हैं। मेट्रो रेल नेटवर्क के अतिरिक्त क्षेत्रीय रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आरआरटीएस) दिल्ली और एनसीआर में भीड़भाड़ कम करने के लिए चलाई जा रही है। आरआरटीएस के पहले चरण  में तीन गलियारे हैं, जो लगभग 380 किलोमीटर की कुल लम्बाई को कवर करते हैं। इस परिवहन व्यवस्था से दिल्ली, सोनीपत, अलवर तथा मेरठ से जुड़ जाएगी। भारत सरकार मेट्रो रेल परियोजनाओं को लागू करने में वित्तीय समर्थन दे रही है। सरकार एक्विटी तथा गौण बांड और बहुपक्षीय तथा द्विपक्षीय ऋणों की गारंटी देकर वित्तीय समर्थन दे रही है। पिछले चार वर्षों में मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए केन्द्र सरकार के बजट आवंटन में वृद्धि हमारे शहरों को भीड़भाड़ तथ...

प्रधानमंत्री ने मुंबई में देश के प्रमुख कारोबारी से किया संवाद

26 जून 2018: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में देश के प्रमुख कारोबारी हस्तियों से मुलाकात की। इस सम्मलेन में भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व करने वाली 41 व्यवसायी सम्मिलित हुए.  दो घंटे तक चले इस संवाद सभा में पिछले चार वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा किए गए नीतिगत सुधारों और कार्यक्रमों पर व्यापक चर्चा हुई। आर्थिक वृद्धि और विकास में उद्योग के योगदान पर भी विचार-विमर्श किया गया। उद्योगजगत के अनेक प्रतिनिधियों ने देश में कारोबारी माहौल में सुधार की सराहना की और कहा कि इससे भारत की विकास क्षमता को महसूस किया जाएगा। उद्योग प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के नये भारत के विजन के प्रति समर्थन व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने हाल में स्टार्टअप और उद्यमियों के साथ हुए विचार-विमर्श की चर्चा की। उन्होंने कहा कि अब देश में एक सकारात्मक सोच बनी है और यह भावना पैदा हुई है कि कुछ कर सकते हैं। उन्होंने कॉरपोरेट क्षेत्र से बड़े पैमाने पर निवेश करने, विशेषकर कृषि क्षेत्र में निवेश करने, का आग्रह किया। इससे पहले वित्त मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भारत की अर्...

मादक पदार्थों के दुरूपयोग की रोकथाम हेतु दिए गए पुरस्कार

राष्ट्रपति द्वारा मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए    26 जून, 2018:  नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ और अवैध व्यापार निषेध दिवस के अवसर पर  राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा  मद्यपान और मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम में उत्कृष्ट सेवाओं के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि नशीली दवाओं की लत और मद्यपान की समस्या स्वास्थ्य ,  संस्कृति ,  विकास और राजनीति जैसे कई क्षेत्रों पर नकारात्मक प्रभाव डालती है जिनमें व्यक्ति ,  परिवार और समाज भी शामिल है। उन्होंने कहा कि नशे की लत गरीबी को जन्म देती है और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ हमारे विकास तथा जन कल्याण लक्ष्यों को भी चुनौती देती है। राष्ट्रपति ने कहा कि म्यांमार-लाओस-थाईलैंड के  ‘ गोल्डन ट्राएंगल ’  और ईरान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान के  ‘ गोल्डन क्रेसेंट ’  कहे जाने वाले क्षेत्रों के बीच भारत की संवेदनशील भौगोलिक स्थिति के कारण यह समस्या हमारे ल...

कांग्रेसी नेता का पाकिस्तानी नज़रिया

नई दिल्लीः कांग्रेस के नेता सैफुद्दीन सोज एक वीडियो सामाने आया है . जिसमें वो एक विवादित बयान देते दिख रहे हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा , “ मुशर्रफ कहते थे कि कश्मीरी लोग पाकिस्तान के साथ विलय नहीं चाहते। उनकी पहली पसंद आजादी है। मुशर्रफ का यह बयान तब भी सही था , आज भी सही है। मैं भी यही मानता हूँ , लेकिन जानता हूँ कि ऐसा हो पाना संभव नहीं है.” भाजपा सांसद सुभ्रमण्यम स्वामी ने सोज के बनाय की निंदा की है। गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सोज की किताब ‘कश्मीरः ग्लिम्पसेस ऑफ हिस्ट्री एंड द स्टोरी ऑफ स्ट्रगल’ इस महीने ही लोकार्पण होना है।

भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा उप-शनि जैसा गृह

सूर्य से दिखने वाले तारे के पास उप-शनि जैसे ग्रह की खोज 21 जून 2018: अहमदाबाद स्थित भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) के प्रोफेसर अभिजीत चक्रवर्ती के नेतृत्व में वैज्ञानिकों व इंजीनियरों की एक टीम ने सूर्य जैसे तारे के निकट एक उप-शनि जैसे ग्रह या सुपर नेप्च्यून आकार के ग्रह (पृथ्वी के द्रव्यमान का 27 गुना तथा पृथ्वी की त्रिज्या की 6 गुनी) की खोज की है। इस ग्रह को ईपीआईसी 211945201 बी या के 2-236 बी का नाम दिया गया है। इस ग्रह की खोज , ग्रह के द्रव्यमान को मापने के आधार पर की गई। मापन कार्य स्वदेशी तकनीक से निर्मित पीआरएल एडवांस रेडिएल-वेलोसिटी अबू-स्काई सर्च (पीएआरएएस) स्पेक्ट्रोग्राफ के द्वारा किया गया। यह स्पेक्ट्रोग्राफ भारत के माउंट आबू स्थित गुरूशिखर वेधशाला के 1.2 एम टेलीस्कोप से एकीकृत है। अब तक केवल 23 ऐसी ग्रह प्रणालियों की खोज हुई है , जिनका द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का 10 से 70 गुना अधिक है और जिनकी त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या से 4 से 8 गुनी अधिक है। यह खोज उप-शनि जैसे ग्रहों या सुपर नेप्च्यून जैसे ग्रहों की निर्माण प्रक्रिया को समझने के लिए बहुत महत्वपूर...

अलगावादी हिरासत में, कश्मीर में सामान्य होंगे हालात

कश्मीर के अलगावादी नेताओं की संलिप्तता को नज़रअंदाज किया जा रहा था। राज्यपाल शासन लागते ही युवाओं को भड़ाकाने वालोें पर कार्यवाही शुरू हो गई। यासिन मलिक को गुरुवार को हिरासत में ले लिया गया वहीं हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के मीरवाइज उमर फारुक को नजरबंद कर दिया गया। अलगाववादी विरोध प्रदर्शन की अगुवाई नहीं कर सकें। सीजफायर के समय आतंकी घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हुई थी। वरष्ठि पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या के बाद हालात को और बिगाड़ने की कोशिश कर रहे अलगाववादियों ने हड़ताल की घोषणा की थी। Photo Courtesy; PTI 

दुनिया को जोड़ता योग दिवस

असुधैव कुटुंबकम के विचार को आगे बढ़ाने वाला देश अब पूरे विश्व को योग के माध्यम से जोड़ रहा है। योग आत्म को व्यक्ति से व्यक्ति को समूह से समूह को देश से और देश को विश्व को जोड़ता हुआ सभी को आत्म ज्ञान के साथ स्वस्थ जीवन शैली दे रहा है। समुदाय, भाषा, बोलियों, रंग-रूप, सभी को एक तार में पिरोते हुए आज 4 अंतर्राष्टीय योग दिवस ने अपने बढ़ते स्वरूप से थोड़ा और अभिभूत कर रहा है। यह देश के लिए भी गौरव की बात है कि हमारी सदियों पुरानी योग पद्धति को विश्व खुले मन से स्वीकार कर रहा है

अनुकृति के सर सजा मिस इण्डिया वर्ल्ड 2018 का ताज

तमिलनाडु की अनुकृति वास ( 19 ) ने 2018 का मिस वर्ल्ड इन्डिया का ख़िताब अपने नाम किया. मुम्बई में आयोजित इस प्रतियोगिता को अनुकृति ने 29 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ा और अपने हाजिर जवाबों से खुद को अव्वल बनाया। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने उन्हें ताज पहनाया। अनुकृति पेशे से खिलाड़ी और डांसर हैं। वह फ्रेंच भाषा में बीए कर रही हैं और भविष्य में सुपर मॉडल बनना चाहती हैं। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की मीनाक्षी चैधरी ( 21) फर्स्ट रनर अप और आंध्र प्रदेश की श्रेया राव ( 23) सेकंड रनर अप रहीं। चित्र सौजन्य : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री 17 जून, 2018 को आयोजित नीति आयोग की प्रशासनिक परिषद की चौथी बैठक की अध्यक्षता करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जून (रविवार) को राष्ट्रपति भवन में नीति अयोग की प्रशासनिक परिषद की चौथी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दिनभर चलने वाली इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ,  राज्यों के मुख्य मंत्री ,  केंद्र शासित प्रदेशों के लेफ्टिनेंट गवर्नर और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रशासनिक परिषद नीति आयोग का एक प्रमुख निकाय है जो राज्यों के सक्रिय सहयोग से राष्ट्रीय विकास की प्राथमिकताओं , क्षेत्रों तथा रणनीतियों के संदर्भ में एक साझा दृष्टिकोण विकसित करने के लिए कार्य करता है। परिषद पिछले वर्ष के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा करता है और भविष्य की विकास प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श करता है। यहाँ निम्न विषयों पर विचार-विमर्श करने की उम्मीद है- किसानों की आय को दोगुना करने के लिए किये गए उपाय , आयुषमान भारत ,   राष्ट्रीय पोषण मिशन और मिशन इंद्रधनुष जैसी परियोजनाओं की प्रगति ,   आकांक्षी जिलों का विकास   और महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती का समारोह आदि।