शहरों के विस्तार के साथ-साथ बहुत कुछ बदला है। जैसे-जैसे शहर अपना आकार बड़ा करते गये वैसे-वैसे इसका प्रतिकूल प्रभाव प्रकृति और वन्य जीवों पर पड़ा है। जिसके कारण ही बहुत से पक्षी आज विलुप्ती के कगार पर हैं मगर कुछ पक्षी ऐसे भी हैं जिन्होंने शहरों के अनुसार अपने आप को ढाल लिया है और अपना आशियाना बना लिया है। शहरों में कुछ पक्षी ऐसे हैं जो अपनी संख्या तेजी से बढ़ रहीं है जैसे कबूतर। मगर हम यहां कबूतर की बात नहीं कर रहें हैं। हम बात कर रहें हैं एक ऐसे छोटे से पंछी की जो लगभग मात्र 4 इंच का है, और बहुत खूबसूरत है। इस पंछी को हिन्दी में बबूना और इंगलिश Oriental White Eye कहा जाता है। ये चिड़िया मटमैले पीले, मटमैले हरे रंग की होती है, इकसे पेट की ओर सफेद रंग होता है। मगर इस चिड़िया को इसकी आँखों की वजह से ज्याद जाना जाता है। इसकी आँखों के चारो ओर जो सफेद रंग होता अनायास ही अपनी ओर आकर्षित करता है। 17 जुलाई 2021 को जब नोएडा जैसे शहरी क्षेत्र में गर्मी अपने चरम पर थी तब इस चिड़िया का एक समूह एक छोटे से पार्क में दिखाई दिया। दोपहर के दो बज रहें थे और एक व्यक्ति पा...