सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा उप-शनि जैसा गृह



सूर्य से दिखने वाले तारे के पास उप-शनि जैसे ग्रह की खोज

21 जून 2018: अहमदाबाद स्थित भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) के प्रोफेसर अभिजीत चक्रवर्ती के नेतृत्व में वैज्ञानिकों व इंजीनियरों की एक टीम ने सूर्य जैसे तारे के निकट एक उप-शनि जैसे ग्रह या सुपर नेप्च्यून आकार के ग्रह (पृथ्वी के द्रव्यमान का 27 गुना तथा पृथ्वी की त्रिज्या की 6 गुनी) की खोज की है। इस ग्रह को ईपीआईसी 211945201बी या के2-236बी का नाम दिया गया है।
इस ग्रह की खोज, ग्रह के द्रव्यमान को मापने के आधार पर की गई। मापन कार्य स्वदेशी तकनीक से निर्मित पीआरएल एडवांस रेडिएल-वेलोसिटी अबू-स्काई सर्च (पीएआरएएस) स्पेक्ट्रोग्राफ के द्वारा किया गया। यह स्पेक्ट्रोग्राफ भारत के माउंट आबू स्थित गुरूशिखर वेधशाला के 1.2एम टेलीस्कोप से एकीकृत है। अब तक केवल 23 ऐसी ग्रह प्रणालियों की खोज हुई है, जिनका द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का 10 से 70 गुना अधिक है और जिनकी त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या से 4 से 8 गुनी अधिक है। यह खोज उप-शनि जैसे ग्रहों या सुपर नेप्च्यून जैसे ग्रहों की निर्माण प्रक्रिया को समझने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
इस खोज के साथ भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल हो गया है, जो हमारे सौर प्रणाली से बाहर के ग्रहों की खोज करने में सफल हुए हैं। इसके अलावा पारस (पीएआरएएस) पूरे एशिया में अपने किस्म का इकलौता स्पेक्ट्रोग्राफ है, जो सूर्य के चारों ओर घूम रहे ग्रह के द्रव्यमान को माप सकता है। पूरे विश्व में ऐसे कुछ ही स्पेक्ट्रोग्राफ हैं जो द्रव्यमान मापने का कार्य इतनी सटीकता के साथ कर सकते हैं।
यह शोध आलेख अमेरिकी एसट्रोनोमिकल सोसाइटी की पत्रिका में ऑनलाइन प्रकाशित हुआ है और इसे आईओपी पब्लिशिंग ने प्रकाशित किया है। (10.3847/1538-3881 /एएसी436)

सांकेतिक तस्वीर:

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई विवाद पर ट्विट करने पर प्रशांत भूषण को जारी किया नोटिस

नई दिल्लीः सीबीआई के अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव की नियुक्ति पर अपना फैसला सुरक्षित रखने के बाद. इस पर प्रशांत भूषण ने ट्विट किया  था की अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने न्यायलय को गुमराह किया. इस पर टॉर्नी जनरल और केंद्र सरकार ने  प्रशांत भूषण के खिलाफ अवमानना की याचिका दायर की जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में प्रशांत भूषण को नोटिस जारी किया है. षण ने नोटिस स्वीकार करते हुए जवाब दायर करने के लिए 3 सप्ताह की मोहलत मांगी.

प्रथम भारत-रूस रणनीतिक आर्थिक वार्ता के परिणामों के बाद संयुक्त वक्तव्य जारी

रूस के आर्थिक विकास मंत्री श्री मक्सिम ऑरेश्किन और नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष  डॉ. राजीव कुमार की अध्‍यक्षता में सेंट पीटर्सबर्ग में 25-26 नवंबर ,  2018 को आयोजित प्रथम भारत-रूस रणनीतिक आर्थिक वार्ता के परिणामों के बाद संयुक्त वक्तव्य का पूर्ण मूल पाठ निम्नलिखित है। 5  अक्टूबर , 2018  को नई दिल्ली में  19  वें वार्षिक भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान नीति आयोग और रूस के आर्थिक विकास मंत्रालय के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन में अनुबद्ध समझौतों के तहत , 25-26  नवंबर , 2018  को सेंट पीटर्सबर्ग में भारत-रूस रणनीतिक आर्थिक वार्ता (आईआरएसईडी) का आयोजन किया गया ,   जिसकी अध्यक्षता रूस के आर्थिक विकास मंत्री श्री मक्सिम ऑरेश्किन और नीति आयोग के उपाध्यक्ष  डॉ. राजीव कुमार ने की। प्रथम भारत-रूस सामरिक आर्थिक वार्ता की बैठक ,  सहयोग के पांच मुख्य क्षेत्रों – अर्थात परिवहन अवसंरचना एवं प्रौद्योगिकियों का विकास ;  कृषि और कृषि-प्रसंस्करण क्षेत्र का विकास ;  लघु और मध्यम व्यापार सहायता ; ...

गोवा के समीप मिग लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित Mig 29 Fighter Plan Crashed in Goa

आज दोपहर के समय एक मिग-29 के दो सीटों वाला लड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण के लिए गोवा के डाबोलिम नौसेना एयर बेस से उड़ान उड़ान भरा लेकिन उड़ान भरने के पश्चात ही विमान से पक्षियों का झुंड टकरा गया। पक्षियों के टकराने से बायां इंजन बाहर निकल गया और दायें इंजन में आग लग गई थी। मानक संचालन प्रक्रियाओं के जरिये विमान को ठीक करने की कोशिश की गई लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली। पायलटों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को घनी आबादी वाले क्षेत्र से ले गये और सुरक्षित बाहर निकल गये। इस दुर्घटना के बाद नौसेना द्वारा एक जांच समिति स्थापित की गई है। पायलट कैप्टन एम. शोखंद और लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक यादव सुरक्षित हैं और उन्हें बचा लिया गया है। विमान के गिरने पर किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है।