रूस के आर्थिक विकास मंत्री श्री मक्सिम ऑरेश्किन और नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार की अध्यक्षता में सेंट पीटर्सबर्ग में 25-26 नवंबर , 2018 को आयोजित प्रथम भारत-रूस रणनीतिक आर्थिक वार्ता के परिणामों के बाद संयुक्त वक्तव्य का पूर्ण मूल पाठ निम्नलिखित है। 5 अक्टूबर , 2018 को नई दिल्ली में 19 वें वार्षिक भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान नीति आयोग और रूस के आर्थिक विकास मंत्रालय के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन में अनुबद्ध समझौतों के तहत , 25-26 नवंबर , 2018 को सेंट पीटर्सबर्ग में भारत-रूस रणनीतिक आर्थिक वार्ता (आईआरएसईडी) का आयोजन किया गया , जिसकी अध्यक्षता रूस के आर्थिक विकास मंत्री श्री मक्सिम ऑरेश्किन और नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने की। प्रथम भारत-रूस सामरिक आर्थिक वार्ता की बैठक , सहयोग के पांच मुख्य क्षेत्रों – अर्थात परिवहन अवसंरचना एवं प्रौद्योगिकियों का विकास ; कृषि और कृषि-प्रसंस्करण क्षेत्र का विकास ; लघु और मध्यम व्यापार सहायता ; ...