सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बबूना (इंडियन ओरिएंटल व्हाइट-आई) Indian Oriental White-Eye Bird in Noida

शहरों के विस्तार के साथ-साथ बहुत कुछ बदला है। जैसे-जैसे शहर अपना आकार बड़ा करते गये वैसे-वैसे इसका प्रतिकूल प्रभाव प्रकृति और वन्य जीवों पर पड़ा है। जिसके कारण ही बहुत से पक्षी आज विलुप्ती के कगार पर हैं मगर कुछ पक्षी ऐसे भी हैं जिन्होंने शहरों के अनुसार अपने आप को ढाल लिया है और अपना आशियाना बना लिया है।

 

शहरों में कुछ पक्षी ऐसे हैं जो अपनी संख्या तेजी से बढ़ रहीं है जैसे कबूतर। मगर हम यहां कबूतर की बात नहीं कर रहें हैं। हम बात कर रहें हैं एक ऐसे छोटे से पंछी

की जो लगभग मात्र 4 इंच का है, और बहुत खूबसूरत है।

 

इस पंछी को हिन्दी में बबूना और इंगलिश Oriental White Eye  कहा जाता है। ये चिड़िया मटमैले पीले, मटमैले हरे रंग की होती है, इकसे पेट की ओर सफेद रंग होता है। मगर इस चिड़िया को इसकी आँखों की वजह से ज्याद जाना जाता है। इसकी आँखों के चारो ओर जो सफेद रंग होता अनायास ही अपनी ओर आकर्षित करता है।

 

17 जुलाई 2021 को जब नोएडा जैसे शहरी क्षेत्र में गर्मी अपने चरम पर थी तब इस चिड़िया का एक समूह एक छोटे से पार्क में दिखाई दिया। दोपहर के दो बज रहें थे और एक व्यक्ति पार्क के किनारे लगे करौंदे और कढ़ीपत्ता के झाड़ी में पानी दे रहा था। सींचते समय कुछ पानी पत्तो पर ठहर गया। 

 

बस अब इन चिड़ियो को मिल गया गर्मी से राहत पाने का मौका और करौंदे और कढ़ीपत्ता के छोटे-छोटे पत्तों में रुके पानी में करने लगी स्नान। जिस तरह से इन्होंने गर्मी से कुछ राहत पाने का तरीका डूंडा वो इनकी अनूकूलन क्षमता को दर्शाता है।

इस खास पल को मैंने अपने मोबाइल के कैमरे से फिल्माने की कोशिश किया। इममें कहीं कहीं पर गिलहरी की आवाज भी आ रही है।  वीडियो शेयर कर रहा हूँ।

 

इस प्यारी चिड़िया को जिन अन्य नामों से जाना जाता है वो इस प्रकार हैः

Hindi : बबूना

Gujarati : શ્વેતનયના બબુના (श्वेतनयन, बबुना)

Kannada : ಬೆಳ್ಗಣ್ಣ

Malayalam : വെള്ളക്കണ്ണിക്കുരുവി (सफेद आंखों वाली गौरैया) 

Marathi : चश्मेवाला,  चाळीशीवाला

Nepali : कांकीर

Sankrit : चटकिका

Tamil : வெள்ளைக் கண்ணி

Punjabi : ਸੁਨੱਖੀ (ਪੰਛੀ)


















टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई विवाद पर ट्विट करने पर प्रशांत भूषण को जारी किया नोटिस

नई दिल्लीः सीबीआई के अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव की नियुक्ति पर अपना फैसला सुरक्षित रखने के बाद. इस पर प्रशांत भूषण ने ट्विट किया  था की अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने न्यायलय को गुमराह किया. इस पर टॉर्नी जनरल और केंद्र सरकार ने  प्रशांत भूषण के खिलाफ अवमानना की याचिका दायर की जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में प्रशांत भूषण को नोटिस जारी किया है. षण ने नोटिस स्वीकार करते हुए जवाब दायर करने के लिए 3 सप्ताह की मोहलत मांगी.

प्रथम भारत-रूस रणनीतिक आर्थिक वार्ता के परिणामों के बाद संयुक्त वक्तव्य जारी

रूस के आर्थिक विकास मंत्री श्री मक्सिम ऑरेश्किन और नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष  डॉ. राजीव कुमार की अध्‍यक्षता में सेंट पीटर्सबर्ग में 25-26 नवंबर ,  2018 को आयोजित प्रथम भारत-रूस रणनीतिक आर्थिक वार्ता के परिणामों के बाद संयुक्त वक्तव्य का पूर्ण मूल पाठ निम्नलिखित है। 5  अक्टूबर , 2018  को नई दिल्ली में  19  वें वार्षिक भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान नीति आयोग और रूस के आर्थिक विकास मंत्रालय के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन में अनुबद्ध समझौतों के तहत , 25-26  नवंबर , 2018  को सेंट पीटर्सबर्ग में भारत-रूस रणनीतिक आर्थिक वार्ता (आईआरएसईडी) का आयोजन किया गया ,   जिसकी अध्यक्षता रूस के आर्थिक विकास मंत्री श्री मक्सिम ऑरेश्किन और नीति आयोग के उपाध्यक्ष  डॉ. राजीव कुमार ने की। प्रथम भारत-रूस सामरिक आर्थिक वार्ता की बैठक ,  सहयोग के पांच मुख्य क्षेत्रों – अर्थात परिवहन अवसंरचना एवं प्रौद्योगिकियों का विकास ;  कृषि और कृषि-प्रसंस्करण क्षेत्र का विकास ;  लघु और मध्यम व्यापार सहायता ; ...

गोवा के समीप मिग लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित Mig 29 Fighter Plan Crashed in Goa

आज दोपहर के समय एक मिग-29 के दो सीटों वाला लड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण के लिए गोवा के डाबोलिम नौसेना एयर बेस से उड़ान उड़ान भरा लेकिन उड़ान भरने के पश्चात ही विमान से पक्षियों का झुंड टकरा गया। पक्षियों के टकराने से बायां इंजन बाहर निकल गया और दायें इंजन में आग लग गई थी। मानक संचालन प्रक्रियाओं के जरिये विमान को ठीक करने की कोशिश की गई लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली। पायलटों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को घनी आबादी वाले क्षेत्र से ले गये और सुरक्षित बाहर निकल गये। इस दुर्घटना के बाद नौसेना द्वारा एक जांच समिति स्थापित की गई है। पायलट कैप्टन एम. शोखंद और लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक यादव सुरक्षित हैं और उन्हें बचा लिया गया है। विमान के गिरने पर किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है।