गोवा के समीप मिग लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित Mig 29 Fighter Plan Crashed in Goa
आज दोपहर के समय एक मिग-29 के दो सीटों वाला लड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण के लिए गोवा के डाबोलिम नौसेना एयर बेस से उड़ान उड़ान भरा लेकिन उड़ान भरने के पश्चात ही विमान से पक्षियों का झुंड टकरा गया। पक्षियों के टकराने से बायां इंजन बाहर निकल गया और दायें इंजन में आग लग गई थी। मानक संचालन प्रक्रियाओं के जरिये विमान को ठीक करने की कोशिश की गई लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली। पायलटों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को घनी आबादी वाले क्षेत्र से ले गये और सुरक्षित बाहर निकल गये। इस दुर्घटना के बाद नौसेना द्वारा एक जांच समिति स्थापित की गई है। पायलट कैप्टन एम. शोखंद और लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक यादव सुरक्षित हैं और उन्हें बचा लिया गया है। विमान के गिरने पर किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें